RASHTRADEEP NEWS
यह मामला बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र का है। जहां तिलकनगर निवासी अमीर खान पुत्र अल्लाह बक्स ने मोईन खान, मूलचंद, मुकेश विश्रोई, नरेश विश्नोई, ताहिर मालावात, नियाज व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
याचक ने बताया कि, 29 जुलाई को ताहिर ने उसे फोन करके रतन बिहारी पार्क में बुलाया। जहां पर उसने मुकेश नाम के व्यक्ति से उसकी बात करवाई और कहा कि तुझे बाजार में दुकान चलानी है, तो हर महीने 20 हजार रूपए देने होंगे। जब याचक ने उसने पैसे देने से मना किया तो ताहिर ने पिस्टल दिखाकर उसे डराया और 20 हजार रूपए जबरदस्ती छीनकर ले गए। फिर याचक ने बताया कि, जब वह 2 अगस्त को जिम गया तो वहां पर 15-20 लोग ने उसके साथ मारपीट की।
याचक ने कोट गेट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया है कि, आरोपित ने उसे हर महीने 20 हजार रूपए की फिरौती मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल मनोज कुमार को सौंपी दी है और कार्यवाही शुरू करदी है।















