RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर के श्रीरामसर किया है। जहां दिनदहाड़े बंद घर में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कम मच गया।
इस सम्बंध में हरिकिशन गहलोत ने बताया कि, में श्रीरामसर में साईनाथ स्कूल के पास किराए के मकान में रहता हूं। कल 25 अगस्त को में रोज की तरह सुबह 9 बजे काम पर गया हुआ था। घर पर मेरी पत्नी थी, सामान लेने के लिए 1 बजे घर से बाजार गई। शाम को करीब 6 बजे के हम दोनों साथ मे घर आए तब देखा की घर के मैन गेट का का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से 27000 रुपए और चांदी की पायल, एक सोने की रखड़ी गायब थी। हरिकिशन ने बताया कि दो साल पहले भी मेरे घर पर चोरी हुई थी। जिसकी पुलिस में शिकायत की थी, मगर पुलिस ने आज तक कोई कार्यवाही नही हुई।