Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • विराट हिंदू शक्ति संगम के बैनर का हुआ विमोचन…
Image

विराट हिंदू शक्ति संगम के बैनर का हुआ विमोचन…

RASHTRADEEP NEWS

विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में दिनांक 1 सितंबर 2024 को विराट हिंदू शक्ति संगम श्री सादुल पुष्करणा विद्यालय में रहेगा। उपरोक्त कार्यक्रम के अंतर्गत आज संगठन के पदाधिकारियो की उपस्थित में महंत श्री वसुंधरा नंदन द्वारा बैनर का विमोचन किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री बसंत कुमार शर्मा ने बताया की बीकानेर की पावन धरती पर विश्व हिंदू परिषद के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर “विराट हिंदू शक्ति संगम” के आयोजन के फल स्वरुप आज ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर में संगठन के समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक हुई उपरोक्त बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को अलग-अलग व्यवस्थाएं बांटी गई साथ ही समस्त सातों प्रखंडों में बैनर लगाने एवं हिंदू शक्ति को प्रपत्र वितरण करने का कार्यक्रम रखा गया है।

शर्मा ने बताया कि “शक्ति संगम” के कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत प्रचार प्रमुख श्रीमान अमित जी पाराशर रहेंगे। आज विमोचन के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री विनोद सेन, महानगर संरक्षक अशोक जी परिहार, उपाध्यक्ष ऋषिराज भाटी, गौ सेवा प्रमुख लक्ष्मण उपाध्याय, संगठन के हरिकिशन व्यास , किशोर कुमार बाठिया अभिषेक अग्रवाल, बजरंग दल के अनमोल शर्मा एवं धोबी धोरा क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *