RASHTRADEEP NEWS
RBSE की वर्ष 2025 की 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन सामान्य शुल्क के साथ भरने की प्रक्रिया सोमवार रात को समाप्त हो गई। इस अवधि में फॉर्म भरने से चूके स्टूडेंट्स को अब एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ मंगलवार से आवेदन का मौका मिलेगा।
शुल्क रेगुलर स्टूडेंट के लिए 600 और प्राइवेट के लिए 650 रुपए तय किया गया था। सामान्य शुल्क से आवेदन की अवधि पूरी हो चुकी है। बोर्ड सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि अब रेगुलर स्टूडेंट को फॉर्म भरने के लिए 1200 और प्राइवेट परीक्षार्थी को 1300 रुपए शुल्क के रूप में देने होंगे। 10 सितंबर तक एक अतिरिक्त परीक्षा शुल्क के साथ फॉर्म भरने का मौका मिलेगा।















