Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • एक बार फिर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बयान से गरमाई सियासत…
Image

एक बार फिर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के बयान से गरमाई सियासत…

RASHTRADEEP NEWS

सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के बाद ओम प्रकाश माथुर मंगलवार को पहली बार जयपुर आए। इस दौरान बिड़ला सभागार में उनका अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी शामिल हुई। कार्यक्रम में वसुंधरा राजे ने बिना किसी का नाम लिए एक बड़ा बयान दे दिया, जो सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि, कई लोगों को पीतल की लौंग क्या मिल जाती है, वह अपने आप को सुनार समझ बैठते हैं। हालांकि, इस दौरान राजे ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन, राजनीतिक जानकारों का मानना है कि उनका इशारा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की तरफ था, जो पहली बार विधायक बनने के बाद ही मुख्यमंत्री बने हैं।

अभिनंनद समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, प्रेम चंद बैरवा, मंत्री राज्यवर्धन सिंह, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *