RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने अपनी कैबिनेट मीटिंग में बुधवार को एक बड़ा फैसला लिया। जिसमे महिलाओं को पुलिस भर्ती में 33 % आरक्षण दिए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट मीटिंग के बाद डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा और संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने प्रेस वार्ता में उक्त बात की जानकारी दी।
प्रेस कॉफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री ने बताया कि, बैठक में हमने महिलाओं और दिव्यागों के लिए फ़ैसले लिए। कैबिनेट में पुलिस अधीनस्थ सेवा नियम संशोधन को मंजूरी दी गई है। मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि बैठक में महिला सशक्तिकरण वृद्ध जन और दिव्यांगों के लिए फैसले लिए गए।
भजनलाल कैबिनेट के बड़े फ़ैसले
- पुलिस भर्ती नियमों में किया संशोधन
- अब DOP पुलिस भर्ती के संशोधन नियम जारी करेगी
- राजस्थान पुलिस में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ेगा
- राज्य कर्मचारियों के हित में सरकार का फैसला
- सेवानिवृत्ति के बाद परिवार के पात्र लोगों का नाम भी पीपीओ में जोड़ा जा सकेगा
- इसके लिए पेंशन नियमों में संशोधन को मंजूरी दी है
- 70 से 75 वर्ष के पेंशनर के लिए 5 फीसदी अतिरिक्त भत्ता देने की मंजूरी दी
- कैबिनेट ने संशोधन को दी मंजूरी