Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर जिले में चोरों के हौसले बुलंद, तीन मामले आए सामने…
Image

बीकानेर जिले में चोरों के हौसले बुलंद, तीन मामले आए सामने…


RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर जिले में चोरों के हौसले बुलंद हो रहे है। रोजाना अलग-अलग क्षेत्रों में चोरी की वारदाते सामने आ रही है। वहीं आज तीन मामले सामने आए है।

पहला मामला
  • यह घटना बीकानेर के लक्ष्मी विहार जयपुर रोड़ की है। जहां 8 सितम्बर की रात को चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर से घरेलू सामान और पंखे आदि चोरी कर ले गए। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में निवासी कृष्ण विश्नोई ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। याचक ने बताया कि अज्ञात चोर उसके घर के ताले तोड़कर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।
दूसरा मामला
  • यह घटना बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र की है। जहां 6 सितम्बर की रात चोरो ने घर में बंधे हुए बकरियां को चोरी कर ले गए। इस सम्बंध में फाल 179 में रहने वाले ठाकुर सिंह ने प्रितम सिंह बावरी पर शक करते हुए मामला दर्ज करवाया है। याचक ने बताया कि आरोपित उसके बाड़े में बंधे हुए बकरियों को चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तीसरा मामला
  • यह घटना बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र की है। जहां 8 सितम्बर की शाम को बाइक चोरी हो गई। इस सम्बंध में वार्ड नम्बर 19 में रहने वाले श्यामसुंदर ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। याचक ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू करदी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *