Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • नहीं रहे “बोले तो मिठो लागे” वाले राजस्थानी गायक मांगे खान…
Image

नहीं रहे “बोले तो मिठो लागे” वाले राजस्थानी गायक मांगे खान…

RASHTRADEEP NEWS

आमरस रिकॉर्ड बैंड, बाड़मेर बॉयज के लीड वोकलिस्ट, मशहूर राजस्थानी लोक गायक मांगे खान का निधन हो गया है। वह 49 साल के थे। मांगे खान अपनी राजस्थानी लोक गायकी के लिए देश में ही नहीं विदेशों में भी काफी मशहूर थे। उन्होंने 20 देशों में 200 से भी ज्यादा संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किये थे। उनका ग्रुप कोक स्टूडियो सीजन 3 में नजर आया था। अब उनके जाने के बाद उनके फैंस काफी मायूस हो गए हैं।

मांगे खान मांगणियार समाज के सबसे मशहूर और टैलेंटेड वोकलिस्ट थे। लोग प्यार से उन्हें मंगा बुलाते थे। हाल ही में उनकी बायपास सर्जरी हुई थी। कई दिग्गजों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक मांगे खान का निधन 10 सितंबर 2024 को हुआ है। उन्होंने मंगनियार तिकड़ी बैंड के अपने साथी सदस्यों सवाई खान और मगदा खान के साथ बोले तो मिठो लागे, अमरानो, राणाजी और पीर जलानी जैसे लोकप्रिय गीत गाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *