RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर जिले के दो अलग अलग क्षेत्र में डिग्गी में डूबने से दो जनों की मौत हो गई। जिसके संबंध में मृतकों के परिजनों ने अपने अपने क्षेत्र के पुलिस थाने में मर्ग दर्ज करवाई।
- पहला मामला: बीकानेर जिले के बज्जू चक 3 बीजेएम खालसा का है। जहां 12 सितम्बर को डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतक के चाचा श्रवण कुमार ने मर्ग दर्ज करवाई । याचक ने बताया कि उसका भतीजा खेत में काम करते समय खेत पानी की डिग्गी में गिरने से गया और मौत हो गई। मृतक का नाम राकेश पुत्र नारायणराम है।
- दूसरा मामला: बीकानेर जिले के नोखा के मुकाम का है। जहां 11 सितम्बर की शाम को डिग्गी में डूबने से एक की मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतक के चाचा कालुराम ने मर्ग दर्ज करवाई है। याचक ने बताया कि खेत में डिग्गी का बूस्टर चालू करते समय मालाराम पुत्र जीतुराम का पैर फिसल गया और पानी में गिर गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी।















