RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ सीट से कांग्रेस विधायक जुबैर खान का शनिवार की सुबह निधन हो गया। लंबे समय से बीमार चल रहे विधायक जुबैर खान ने सुबह 5:50 बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन से राजस्थान विधानसभा में अब कांग्रेस विधायकों की संख्या घटकर 65 रह गई है।
जुबैर खान अलवर जिले की रामगढ़ सीट से कांग्रेस से विधायक थे. वे काफी समय से बीमार थे, उनका इलाज चल रहा था। विधायक जुबैर खान ने आज सुबह 5:50 बजे अलवर में आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी उनकी पत्नी सफिया जुबैर ने दी। सफिया जुबैर भी राजनीति में सक्रिय रही हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई राजनीतिक नेताओं ने जुबैर खान के निधन पर शोक व्यक्त किया है।