RASHTRADEEP NEWS
राजस्थान सरकार में मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर 2021 में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को निरस्त करने की मांग की है।
किरोड़ी ने लिखा कि इतने बड़े फर्जीवाड़े के बाद भी अभी तक भर्ती परीक्षा का निरस्त ना होना मुझे और आमजन को व्यथित कर रहा है। किरोड़ी ने पूरी भर्ती पर संदेह जताते हुए लिखा, जांच में सामने आया कि पूरी भर्ती में 80% से अधिक चयन फर्जीवाड़े से हुआ है, 20% वह भी संदेह के घेरे में है। क्योंकि अभी बहुत से मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। इतना सब कुछ उजागर के पश्चात् भी उप निरीक्षक भर्ती 2021 अब तक रद्द क्यों नहीं हुई। जाबिक जांच एजेंसी (SPG) ने S.I परीक्षा रद्द करने की अनुशंषा सरकार को कर दी है।
किरोड़ी लाल ने सीएम को बताया है कि, वर्ष 2021 में आयोजित पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा और अन्य भर्ती परीक्षाओं में हुए फर्जीवाड़े के खिलाफ मैंने 5 वर्ष सड़कों पर संघर्ष किया। युवा बेरोजगार, गरीब, वंचित वर्ग के लिए आवाज उठाई। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में आयोजित उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर घोटाला हुआ। 859 पदों में से 500 से अधिक फर्जी अभ्यर्थी पेपर लीक, डमी अभ्यर्थी के माध्यम से चयन पाकर थानेदार बन गए जो वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। वर्ष इनके खिलाफ आवाज उठाई तथा इसमें संलिप्त लोगों के नाम उजागर किए जो हाल ही में जांच के बाद पुलिस की गिरफ्त में है।