RASHTRA DEEP। सीनियर कांग्रेस लीडर और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। कांग्रेस छोड़ते वक्त रेड्डी ने अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को एक लाइन का इस्तीफा भेजा था। रेड्डी पहले भी कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके हैं। 2014 में जब UPA सरकार ने आंध्र से तेलंगाना को अलग करने का फैसला किया, तब रेड्डी ने विरोध में पार्टी छोड़ दी थी।

उन्होंने तब अपनी जय समैक्य आंध्रा पार्टी बनाई थी और आम चुनाव में कैंडिडेट्स भी उतारे थे। उन्हें एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी। इसके बाद रेड्डी काफी समय तक राजनीति से दूर रहे और 2018 में वापस कांग्रेस में शामिल हो गए।
भाजपा में शमिल होने के बाद आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम किरण कुमार रेड्डी ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यही सोचती हैं कि मैं ही सही हूं और देश की जनता सहित बाकी सब गलत हैं। कांग्रेस के पूर्व नेता ने कहा कि इसी विचारधारा कि वजह से मैंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया। अविभाजित आंध्र प्रदेश के अंतिम मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए।