

RASHTR DEEP। भाजपा के स्थापना दिवस पर 6 से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके चलते विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी कड़ी में आज भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर शहर द्वारा साफ सफाई का अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने जूनागढ़ मंडल में पब्लिक पार्क के एक पार्क में की साफ सफाई की गयी। इस सम्बंध में शहर अध्यक्ष वेद व्यास ने बताया कि बीकानेर शहर के सभी मंडलों पर 6 से 14 अप्रैल 2023 तक स्वच्छता अभियान का विधिनी स्थान पर आयोजन किया जायेगा। अभियान में शहर जिला सह संयोजक भव्य दत्त भाटी, मंडल उपाध्यक्ष दुर्गेश सोनी, नीरज भाटी, हर्षवर्धन सोलंकी, कुणाल गहलोत, आदि सहयोग में रहें।


















