Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी पर लगी रोक…
Image

युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी पर लगी रोक…

RASHTRADEEP NEWS

अभी कुछ देर पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा हुई थी। जिसमें 55 युवाओं की घोषणा की गई थी। अलग-अलग जिलों के घोषित हुए पदाधिकारी को कॉल से लेकर सोशल मीडिया तक बधाई मिलनी शुरू हो गई।

लेकिन कुछ घंटे बाद युवा मोर्चा की कार्यकारिणी पर रोक लगा दी। इस सम्बंध में भाजपा के ऑफिशियल पेज से पोस्ट जारी कर के सभी को सूचित किया गया है। जिसमें लिखा गया है कि युवा मोर्चा की त्रुटिपूर्वक सूची जारी हो गयी थी। जिसे अपरिहार्य कारणों से रोक दिया गया है, साथ ही लिखा है कि जल्द ही नई सूची जारी की जाएगी। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे है कि अब नई सूची में बड़ा फेरबदल हो सकते है। सूत्रों के अनुसार महामंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष के पदों पर बड़ा फेरबदल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *