Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • G-20 ग्लोबल सम्मेलन अंतर्गत भाजयुमो द्वारा Y-20 युथ चौपाल में श्री कोलायत के चैनसिंह राजपुरोहित जिला प्रभारी, और नोखा के प्रिंस बने सह प्रभारी।
Image

G-20 ग्लोबल सम्मेलन अंतर्गत भाजयुमो द्वारा Y-20 युथ चौपाल में श्री कोलायत के चैनसिंह राजपुरोहित जिला प्रभारी, और नोखा के प्रिंस बने सह प्रभारी।


RASHTRA DEEP। इस साल वैश्विक G-20 भारत मे होने वाले सम्मेलन की अध्यक्षता भारत अर्थात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है। इसी सम्मेलन को लेकर भारत सरकार ने इस सम्मेलन के महत्व को एवम वैश्विक स्तर पर बढती हुई भारत की महता को सम्पूर्ण भारत की जनता तक पहुंचाने के लिए देश भर मे युवा मोर्चा को कार्य सौंपा है। इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी एवम भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा एवम Y- 20 युथ चौपाल के प्रदेश संयोजक लोकेश चाहर ने जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी , एवम भाजयुमो जिलाध्यक्ष जसराज सिंवर के अनुमोदन से भाजपा युवा मोर्चा मंडल चैनसिंह राजपुरोहित को जिलाप्रभारी एवं अध्यक्ष पांचू प्रिंस शर्मा को Y-20 युथ चौपाल के जिला सह प्रभारी की जिम्मेवारी दी गई है।


ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम को लेकर भारत सरकार पीएमओ कार्यालय खुद मानिटरिंग कर रहा है ! और ऐसे में प्रिंस के लिए भारत सरकार के इस कार्यक्रम के दौरान पीएमओ कार्यालय से सीधा जुङाव होगा जिसको लेकर समस्त भाजयुमो कार्यक्रताओ मे हर्षोल्लास है । प्रिंस वर्तमान में सगठन में भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पांचू का दायित्व निर्वहन कर रहे है। जिला सयोंजक चैनसिंह राजपुरोहित, एवम सहसंयोजक प्रिंस शर्मा की नियुक्ति को लेकर भाजपा कार्यक्रताओ में खुशी की लहर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *