RASHTRADEEP NEWS
बीकानेर भाजपा नेता मधुसुधन शर्मा का आज रविवार सुबह 5 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार पिछले तीन-चार दिनों से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था।
बता दे, मधुसुधन शर्मा भाजपा के सक्रिय और कर्मठ कार्यकर्ता थे और वह विभिन्न पदों पर भी रहे है और साथ ही, उनकी पत्नी भाजपा से पार्षद भी रह चुकी है। उनके निधन पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया।