Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • हरियाणा में भाजपा की जीत पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई: मुकेश आचार्य…
Image

हरियाणा में भाजपा की जीत पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई: मुकेश आचार्य…


RASHTRADEEP NEWS

हरियाणा की जनता ने देश की मजबूती को एक नई दिशा दी है। लोकतंत्र में सभी पार्टियां अपना प्रचार करती है। अपनी अपनी योजनाएं जनता के सामने रखती है।लेकिन कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने, विदेश में जाकर झूठ बोलकर देश की छवि को खराब करने की कोशिश की, उन्होंने सिखों को भड़काने की कोशिश की। देश को जातियों में बांटने की कोशिश की। हरियाणा की जनता ने बहुत ही समझदारी से जाती धर्म से ऊपर उठकर वोट दिया।

कांग्रेस ने अग्निवीर योजना का दुष्प्रचार किया जब की ये वो योजना है जिससे हिंदुस्तान की युवाओं को सशक्त बनाने के साथ साथ उनको आर्थिक मजबूती और देश की सेना को सबसे मजबूत बनाने की दिशा में एक कदम है। किसानों की बात करें तो भाजपा की हरियाणा सरकार ने एमएसपी से सरसों, कनक, धान, बाजरा और अन्य कृषि जिंसो की अधिकांश मात्रा की खरीदी की, किसान के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार ने जितना काम किया है। उतना आज तक किसी सरकार ने नही किया। देश के खिलाड़ियों को भड़काने की कोशिश भी कांग्रेस ने की, देश पहले ही जातियों में बंटा हुआ है। उसको और बांटने की बात भी कांग्रेस ने की, कांग्रेस के नेताओं ने अपने भाषण में प्रधानमंत्री खिलाफ हल्के शब्दो का प्रयोग किया। इन सब बातों का जवाब हरियाणा की जनता ने बहुत जी समझदारी से दिया है। हरियाणा की जनता का ये मेंडेट देश को आगे बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *