RASHTRADEEP NEWS
देश की राजधानी नई दिल्ली से बड़ी खबर है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को आवंटित सिविल लाइंस के 6, फ्लैगस्टाफ रोड पर लोक निर्माण विभाग ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सील लगा दी है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आवास पर दो बड़े ताले लगाए गए हैं। आम आदमी पार्टी ने भी दावा करते हुए इस बात की पुष्टि की है कि मुख्यमंत्री आतिशी के सरकारी आवास में रखे सामान का बाहर निकलवा दिया है। दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग की इस कार्रवाई पर दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि शीशमहल पर अवैध कब्जे पर कार्रवाई की गई है। हमारी मांग को पूरा किया गया है और शीशमहल के सील होने पर हम दिल्लीवासियों को गर्व है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पिछले हफ्ते तक इसी आवास में रह रहे थे। उन्होंने इस्तीफा देने के तीन हफ्ते बाद यह बंगला खाली किया था। PWD अधिकारियों के अनुसार, इस बंगले की चाबी आतिशी के पास थी लेकिन उन्हें इसका आधिकारिक अलॉटमेंट लेटर नहीं दिया गया था। आपको बता दें कि दिल्ली में मुख्यमंत्री के लिए कोई निश्चित आधिकारिक आवास नहीं है। साल 2015 से अरविंद केजरीवाल इस घर में रह रहे हैं। इसमें साल 2020-21 में दोबारा से काम गया था, जिसके बाद इसपर खर्च हुई राशि को लेकर विवाद हुआ था।