RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के नापासर-गुसाईंसर रोड की है। जहां 09 अक्टूबर को देशनोक करणी माता के दर्शन करके घर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई अशोक सोनी ने मर्ग दर्ज करवायी है।
बताया जा रहा है कि, रास्ते में अचानक से नीलगाय सामने आ जाने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और स्लीप हो गई। जिसके चलते युवक गंभीर घायल हो गया, फिर उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम महेंद्र सोनी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।