Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, लगा हत्या का आरोप…
Image

बीकानेर: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, लगा हत्या का आरोप…


RASHTRADEEP NEWS

यह मामला बीकानेर जिले पूगल के चक 10-500 डीओडीडी की हैं। जहां गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

बताया जा रहा है कि, विवाहिता शारदा की चक 10-500 डीओडीडी ससुराल में संदिग्ध मौत हो गई थी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पीहर पक्ष के लोग भी पहुंचे। उन्होंने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पूगल पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। बज्जू में राववाला निवासी पप्पूराम नायक की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि उसकी पुत्री द्रोपदी और शारदा का विवाह पूगल के एक ही घर में हुआ था। शारदा का पति श्योपतराम, जेठ हंसराज, जेठानी छेलू देवी, सास सोना देवी, जेठ मुकेश आए दिन शारदा को दहेज के लिए तंग-परेशान करते थे। जिसके चलते कई बार पंचायती भी हो चुकी थी। आठ अक्टूबर को तीसरी पुत्री पेमी का मुकलावा था। को दोनों बेटियों को लेने भेजा पुत्र व तो उनके ससुराल वालों ने गाली- गलौज की और मारने की धमकी दी। दोनों बहनों को कमरे में बंद कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। गुरुवार को द्रोपदी ने फोन कर बताया कि शारदा को ससुराल वालों ने मारकर लटका दिया है। उसे भी मारने का प्लान बना रहे हैं। पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है जिसकी जांच सीओ खाजूवाला अमरजीत चावला करेंगे। उन्होंने बताया कि मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करायागया है। रिपोर्ट आने पर मौत काकारण स्पष्ट होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *