Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • कृषि भूमि पर बने मकानों को 501 रुपए में पट्टा: यूडीएच मंत्री धारीवाल…
Image

कृषि भूमि पर बने मकानों को 501 रुपए में पट्टा: यूडीएच मंत्री धारीवाल…

RASHTRA DEEP। कृषि भूमि पर बने मकानों को भी सरकार 501 रुपए में पट्टा देने जा रही है। प्रदेशवासियों को अपने मकान में भूखंड का मालिक बनाने के लिए सरकार नियमों को बदलकर और सरलता प्रदान की है। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने यह बात कोटा में दौरे के दौरान कही। यूडीएच मंत्री धारीवाल कोटा दौरे पर है। उन्होंने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत वार्ड 21 में पदयात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अब कृषि भूमि पर बने मकानों के पट्टे भी जारी होंगे।

नियमों में बदलाव से लोगों को फायदा मिल रहा है। उन्होंने पटरी पार वार्ड 21 भदाना क्षेत्र में पुलिया, सीसी रोड, सामुदायिक भवन सहित किए गए विभिन्न कामों के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को बताया कि करीब 25 करोड़ के विकास कार्य क्षेत्र में करवाए जा चुके हैं। मंत्री धारीवाल ने लोगों से कहा कि आज हम वोट मांगने नहीं आए हैं, आज आपके क्षेत्र में हुए कामों को देखने और आपसे मिलने आए हैं।

इस दौरान मंत्री शांति धारीवाल क्षेत्रवासियों से घर-घर पहुंचकर संवाद किया। लोगों द्वारा बताई गई छोटी मोटी समस्याओं का निस्तारण करने के मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों द्वारा पदयात्रा के दौरान पट्टे की मांग किए जाने पर यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि बारिश से पहले वार्ड में कैंप आयोजित कर एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए आवेदकों को पट्टे प्रदान किए जाएंगे।

पदयात्रा नए भदाना चौराहे से वैष्णवी विहार, रिद्धि सिद्धि नगर, कृष्णा विहार, आदर्श नगर तक पहुंची और मंत्री धारीवाल और अमित धारीवाल ने घर घर पहुंच कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। यात्रा से पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कलेक्टर चौराहे पर बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।


1 Comments Text
  • digital banking says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    After I originally commented I seem to have clicked on the -Notify me when new comments are added- checkbox and now whenever a comment is added I get four emails with the same comment. Perhaps there is a way you are able to remove me from that service? Thanks!
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *