RASHTRADEEP NEWS
महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र राज्य कौशल यूनिवर्सिटी का नाम बदकल पद्म विभूषण रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल यूनिवर्सिटी कर दिया है। 14 अक्टूबर को हुई राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक में इसका फैसला किया गया। कौशल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने इस संबंध में जानकारी दी है। टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे रतन टाटा का 9 अक्टूबर को देर रात निधन हो गया था।