RASHTRADEEP NEWS
प्रदेश के 78 नगरीय निकायों में की गई राजनीतिक नियुक्तियां के फैसले को वापस ले लिया गया है। सरकार ने रविवार को ही मनोनीत पार्षदों के आदेश जारी किए थे, लेकिन कुछ घंटे बाद ही इन आदेशों को स्थगित कर दिया गया है। बता दे, बीकानेर जिले के नोखा, देशनोक, खाजूवाला और श्रीडूंगरगढ नगर पालिका में सरकार ने मनोनित पार्षद घोषित किए थे। लेकिन, 6 घंटे में ही रोक लगा दी।

स्वायत्त शासन विभाग की ओर से जारी आदेशों में इस स्थगन आदेश को प्रशासनिक कारण बताया जा रहा है जबकि जानकारों की माने तो कुछ जगह स्थानीय जनप्रतिनिधियों के चहेतों के नाम शामिल नहीं करने से विवाद होने की स्थिति बनी। इसके बाद फिलहाल विभाग ने अपने आदेशों पर यू टर्न ले लिया है।















