RASHTRADEEP NEWS
भाजपा युवा मोर्चा बीकानेर देहात की अहम बैठक सदस्यता अभियान को लेकर हुई संपन्न। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामेश्वर छाबा उपस्थिति रहे। उन्होने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को लेकर के बहुत गंभीर है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता डोर टू डोर संपर्क साध कर पार्टी के अधिक से अधिक सदस्य बनाएं, जिससे भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान को ओर तेज गति मिले।
इस बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जसराज सिवर, मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र संचेती, जिला प्रवक्ता नरेंद्र चौहान, पार्षद राधेश्याम लखोटिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, राधे दयाल, बबलू पंचारिया गगनदीप जोशी, मंगलाराम वाल्मीकि, मनोज वाल्मीकि, सुनील भादू, सुनील भाम्भू, विकास बिश्नोई, चैन सिंह राजपुरोहित, युवा मोर्चा शहर मंत्री देवकिशन पंडित आदि उपस्थित रहे।
नोखा मंडल अध्यक्ष डॉ महेंद्र संचेती ने प्रदेश मंत्री को विश्वास दिलाया की नोखा से अधिक से अधिक सदस्य बनाकर हम पार्टी को और मजबूत करेंगे सभी कार्यकर्ताओं ने सोशल सदस्य बनाने का संकल्प लिया और कार्यकर्ताओं ने 100 से अधिक सदस्य बनाएं।