Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • भाजपा के पूर्व सीएम ने ज्वाइन करी कांग्रेस…
Image

भाजपा के पूर्व सीएम ने ज्वाइन करी कांग्रेस…

RASHTRA DEEP। भाजपा छोड़ चुके कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। सुबह वे बेंगलुरु में कांग्रेस ऑफिस पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

कर्नाटक में भाजपा के पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार सोमवार सुबह बेंगलुरु में कांग्रेस में शामिल हो गए। टिकट ना मिलने से दो दिन पहले उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। शेट्टार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सदस्यता दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार भी मौजूद थे।

शेट्टर बोले- टिकट ना मिलने से मैं हैरान था शेट्टार ने कहा मैंने कल भाजपा से इस्तीफा दिया था और आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गया। कई लोग इस बात से हैरान हैं कि नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष रहे नेता ने कांग्रेस की सदस्यता ले ली। भाजपा ने मुझे हर पद दिया और पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते मैंने हमेशा पार्टी के विकास के लिए काम किया।

‘पार्टी का वरिष्ठ नेता होने के नाते मुझे लगा कि मुझे टिकट मिलेगा, लेकिन जब मुझे पता चला कि मुझे टिकट नहीं मिल रहा है तो मैं हैरान रह गया। मुझसे इस बारे में किसी ने बात नहीं की। ना ही मुझे समझाने की कोशिश की। यहां तक कि मुझे तसल्ली भी नहीं दी गई कि मुझे क्या पद दिया जाएगा।’

येदियुरप्पा ने पूछा था- शेट्टार कांग्रेस क्यों जॉइन कर रहे हैं? रविवार को कर्नाटक के पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा ने कहा था, “हमने जगदीश शेट्टार को कर्नाटक का मुख्यमंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया। उनके बयानों ने हमें दुखी किया है। शेट्टार को में लोग बीजेपी की वजह से ही जानते थे। कर्नाटक की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने जगदीश शेट्टार को कैबिनेट में मंत्री पद की पेशकश की थी। हमने उनके परिवार के सदस्य को टिकट देने की पेशकश की थी। लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। मैं शेट्टार से पूछना चाहता हूं कि वह कांग्रेस में क्यों शामिल हो रहे हैं?

नशनिवार रात दिया था भाजपा से इस्तीफा ने शनिवार देर रात भाजपा की प्राथमिक सदस्यता और रविवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। शेट्टार टिकट न मिलने से नाराज चल रहे थे। शेट्टार ने शनिवार को पार्टी हाईकमान को चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि हाईकमान मेरे टिकट पर फौरन फैसला ले, वरना विधानसभा चुनाव में पार्टी को 20 से 25 सीटों का नुकसान तय है।

शेट्टार ने की थी चुनाव लड़ने की घोषणा जगदीश शेट्टार ने कहा था- जिस तरह से मुझे अपमानित किया गया, मैं उससे निराश हूं। मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। मैंने सोचा कि उसे चुनौती देनी चाहिए। इसलिए मैंने विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। शेट्टार ने टिकट ना मिलने को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की थी, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल सकी थी।

उनकी पार्टी छोड़ने की धमकी पर पूर्व CM बीएस येदियुरप्पा ने भी कहा था कि अगर शेट्टार को टिकट नहीं मिलता है, तो इसका असर सिर्फ एक जगह नहीं होगा, बल्कि नॉर्थ कर्नाटक की 20-25 विधानसभा क्षेत्रों में इसका असर पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *