Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • लॉरेंस बिश्नोई को इस पार्टी ने दिया चुनाव लड़ने का ऑफर…
Image

लॉरेंस बिश्नोई को इस पार्टी ने दिया चुनाव लड़ने का ऑफर…

RASHTRADEEP NEWS

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को एक राजनीतिक दल से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ने का ऑफर मिला है। उत्तर भारतीय विकास सेना नाम की यह पार्टी भारतीय निर्वाचन आयोग और महाराष्ट्र राज्य निर्वाचन आयोग में रजिस्टर्ड है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने लॉरेंस बिश्नोई को पत्र लिखकर महाराष्ट्र में चुनाव लड़ने का अनुरोध किया है।

सुनील शुक्ला के मुताबिक मुंबई में चुनाव लड़ने के लिए अब तक उत्तर भारतीय विकास सेना के 4 उम्मीदवारों का नाम फाइनल हो चुका है। लॉरेंस बिश्नोई की मंजूरी के साथ 50 और उम्मीदवारों की सूची जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने लॉरेंस को लिखे पत्र में कहा है, हमें गर्व है कि आप पंजाब में जन्मे उत्तर भारतीय हैं और हम उत्तर भारतीय विकास सेना के नाम से एक राष्ट्रीय और महाराष्ट्र राज्य पंजीकृत एक राजनीतिक दल हैं, जो भारत में उत्तर भारतीयों के अधिकारों के लिए काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *