Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर शहर में चलेगा नशा रोको अभियान…
Image

बीकानेर शहर में चलेगा नशा रोको अभियान…




RASHTRADEEP NEWS

बीकानेर शहर में बढ़ते नशे को देखते हुए, युवा नेताओं ने नशे पर लगाम लगाने और जड़ से उखाड़ फेंकने की ठानी है। जिसके चलते आज सर्किट हाउस में भाजपा नेता भगवान सिंह मेड़तिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद व्यास, देहात अध्यक्ष जसराज सिंवर, डॉ. सिद्धार्थ असवाल और भवानी पाइवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करी।

भगवान सिंह ने बताया कि, बीकानेर रसगुल्ले की मीठास व भुजिया की तीखेपन के कारण पूरे विश्वभर में अपनी पहचान रखता है, जिसकी संस्कृति के गुणगान पूरे देशभर में गाये जाते है, लेकिन अब इस बीकानेर शहर को न जाने किसकी नजर गई कि नशे तस्करी का अड्डा बन गया। बीकानेर शहर में नशा बहुत तेजी से बढ़ रहा है। शहर युवा बुरी तरह इसकी चपेट में है। इस नशे के प्रति आमजन को जागरूक कर के घर-घर पहुंचकर पीले चावल बांटे जाएंगे, ताकि युवा पीढ़ी को नशे से बचाया जा सके।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भगवान सिंह ने कहा कि, नशे पर एक फिल्म आई थी जिसका नाम उड़ता पंजाब था, लेकिन हकीकत में अब बीकानेर भी नशे में उड़ता बीकानेर दिख रहा है। साथ ही, पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए बीकानेर से कई जिलों में नशे की तस्करी होती और कई जिलों से नशा बीकानेर पहुंचता है, लेकिन पुलिस प्रशासन आंखे बंद कर बैठी है। वर्षों से पुलिस थानों में जमे बैठे कर्मचारी व अधिकारी तस्कारों के सूचना तंत्र बने हुए है, जिसके कारण कार्रवाई से पहले तस्कारों के पास सूचना पहुंच जाती और वो पुलिस से बचकर निकल जाते है। असल में दुख तब होता है जब छोटी-छोटी बच्चियां ओर युवा नशे के लिए तड़पते नजर आते है। उनके माता-पिता रोते हुए नजर आते है कि उन्होंने बच्चों का क्या भविष्य देखा था और अब क्या हो गया।

इसे हालतों को देखते हुए हमने पार्टी से ऊपर उठकर पार्टी को साथ लेकर नशे के खिलाफ एक अभियान के साथ काम करेंगे। ताकि इस नशे की प्रवृति को जड़ से कर सके। जिसके लिए आमजन और समाज के प्रबुद्धजनों के साथ मिलकर वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोपाल कूकना, संतोष पुरोहित, जितेंद्र सिंह भाटी, बजरंग तंवर, शुभम भोजक, भव्य दत्त भाटी उपस्थिति रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *