Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • भाजपा बीकानेर की आज हुई संगठनात्मक संभाग स्तरीय बैठक…
Image

भाजपा बीकानेर की आज हुई संगठनात्मक संभाग स्तरीय बैठक…


RASHTRA DEEP। भारतीय जनता पार्टी बीकानेर संभाग की संगठनात्मक संभाग स्तरीय बैठक होटल पार्क पैराडाइज में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी, महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी रहे। इस बैठक का प्रारम्भ मंचासीन अतिथि प्रदेशाध्यक्ष सी.पी.जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष व संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी, प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पुनिया, प्रदेश मंत्री श्रवणसिह बगड़ी प्रदेश मंत्री अशोक सैनी जिला प्रभारी बीकानेर देहात ओम सारस्वत बीकानेर शहर दशरथ सिंह चुरू प्रभारी रामगोपाल सुथार हनुमानगढ़ प्रभारी अखिलेश प्रताप सिंह श्रीगंगानगर प्रभारी बिहारी लाल विश्नोई बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष जालम सिंह भाटी बीकानेर शहर विजय आचार्य श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष आत्मराम तरड हनुमानगढ बलवीर विश्नोई चुरू जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी द्वारा संगठन सत्र लेकर किया। जिसमें अब तक संगठन द्वारा किये गये कार्यो के बारे में चर्चा की गई। इसके पश्चात् पन्ना प्रमुख नियुक्त करने एवं शक्ति केन्द्र को संगठन का मुल आधार मानते हुए कार्यक्रम बनाने के निर्देश दिये गये।

संभाग स्तरीय बैठक के मुख्य वक्ता महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने वर्षों से भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लगाए जा रहे नारों को साकार करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। आज भाजपा रूपी पौधा वटवृक्ष बनकर विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गया है, विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने के साथ-साथ चुनौतियां और जिम्मेदारी भी बढ़ी है। सकारात्मक सोच के साथ पार्टी के काम को निरंतर आगे बढ़ाना है। प्रधानमंत्री मोदी ने कई बार मन की बात में राजस्थान के गौरव पर चर्चा कर राजस्थान का मान बढ़ाया है । कांग्रेस सरकार अपराधियों के प्रति गंभीर नहीं है।


सीपी जोशी ने बैठक में कहा कि आगामी एक माह का रूट चार्ट बनाकर उसे प्रभावी रूप से लागू करें। संगठन सर्वाेपरि है। संगठन में एक व्यक्ति नहीं, अपितु संगठन मिलकर काम करता है। परिश्रम और योजनाबद्ध तरीके से काम करने का वक्त है। भाजपा के पास नीति भी है और नियति भी है। भाजपा की सर्व समाज के साथ समरसता बढ़ती जा रही है, समाज भी महत्व दे रहा है। आज भाजपा व्यापक हैं, विशाल हैं, हमारी पार्टी का समर्थन बढ़ा है और समर्पण भी बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी चेहरा बनी है। भाजपा के पास सर्वाधिक नीतियां, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, लोकतंत्र और राजनीतिक मूल्यों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण तत्व है।

संगठन महामंत्री ने कहा कि भाजपा परिवार और क्षेत्र से ऊपर उठकर सर्वव्यापी बनी है। भाजपा का मिशन विजय की राह पर चल पड़ा है। आगामी दिवसों में आने वाले कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेते हुए सभी कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने की अपील की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 100वें लाइव प्रसारण को राजस्थान की एक करोड़ जनता तक पहुंचाने की योजना बनानी है। जनविश्वास बढ़ाना व सर्वस्पर्शी बन बनना है और स्ट्रक्चर और संस्कृति को बनाए रखना है।


कमजोर बूथों को जीतने की योजना बनाने का आव्हान किया है। कमजोर बूथों पर मन की बात कार्यक्रम आयोजित करना है और आगामी लोकसभा व विधानसभा में कमल खिलाना है। संगठनात्मक विषय पर चर्चा करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कार्यकर्ताओं केा सम्बोधित करते हुए मार्गदर्शन दिया कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने काम का आंकलन करें और उसकी समीक्षा कर पार्टी को मजबुत बनाने का कार्य करें। पन्ना प्रमुख की टोली बनाने के लक्ष्य को शतप्रतिशत पूरा करने का आव्हान् किया ताकि आगामी विधानसभा एवं लोकसभा में कोई भी पार्टी भाजपा को पराजित नहीं कर पायेंगी।


केन्द्र सरकार की सभी योजनाओं को कांग्रेस सरकार द्वारा अपनी योजना बता रही है जबकि वास्तविकता में इन योजनाओं का पैसा केन्द्र सरकार भेजती है, इसलिये कार्यकर्ता घर-घर जाकर केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम करें। भारतीय जनता पार्टी सेवा ही संगठन की विचारधारा को लेकर कार्य करने वाली पाटी है।

नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पाटी बनी है। आजादी के बाद पूर्ण बहुमत वाली पार्टी भाजपा की बनी है। पहले भाजपा को शहर वाली पार्टी बोला जाता था। भाजपा केवल चुनाव जीतने वाली पार्टी नहीं है बल्कि सेवा कार्य करना भाजपा का उद्धेश्य है। 2014 के बाद भारत प्रगति के पथ पर आगे बढ़ा है। 2023 में संगठन की ताकत पर राजस्थान में भाजपा की सरकार बनानी है। कार्यो को बांटना, कार्यो की जिम्मेदारी देना और नये लोगों को जोड़ ही संगठन का मुल उद्धेश्य है।


केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम ने सम्बोधित करते हुए कहा आज केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की जन उपयोगी योजनाओं को आम आदमी तक लेके जानी है यह कार्य कार्यकर्ता करेंगे लोगों को मोदी सरकार योजनाओं को धरातल पर लेकर जाना और राजस्थान की गहलोत सरकार की भ्रष्टाचार, माफियागिरी, अवैध खनन, पेपर लीक से युवाओं के साथ खिलवाड़ को आमजन तक लेके जाना इस गहलोत सरकार को उखाड़ फेंकना है

प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पुनिया ने बैठक का संचालन किया एवं आभार शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने दिया।

इस बैठक में बीकानेर शहर बीकानेर देहात श्रीगंगानगर हनुमानगढ़ चुरू जिले के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, संभाग से मोर्चा राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं कार्यसमिति सदस्य, संभाग से प्रदेश पदाधिकारी, जिला प्रभारी, संभाग से मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, संभाग से प्रकोष्ठ एवं विभागों के प्रदेश संयोजक एवं सह-संयोजक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष, सांसद/पूर्व सांसद, विधायक/पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, विस्तारक योजना के संभाग प्रभारी एवं सह-प्रभारी, जिला पालक, जिला प्रमुख, पूर्व जिला प्रमुख एवं महापौर, पूर्व महापौर, प्रधान एवं नगर निकाय अध्यक्ष, जिले में दो सशक्त मण्डल अध्यक्ष (100 प्रतिशत संरचना कार्य पूर्ण), अन्य विशेष श्रेणी कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।


बीकानेर देहात बीछवाल मण्डल अध्यक्ष तोलाराम कुकणा लूणकरणसर मालदास स्वामी बीकानेर शहर पुराना शहर मण्डल कमल आचार्य लालगढ़ मण्डल अध्यक्ष विनोद करोल को शत प्रतिशत फोटोयुक्त बुथ समिति व पन्ना प्रमुख बनाने पर प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर जी ने सम्मानित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *