![](https://rashtradeep.com/wp-content/uploads/2023/04/Tolaramsiyag2023-3-1024x683.jpg)
![](https://rashtradeep.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230418-WA0003-13-1024x575.jpg)
![](https://rashtradeep.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230413-WA0000-32-832x1024.jpg)
![](https://rashtradeep.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230407-WA0033-40-1024x592.jpg)
![](https://rashtradeep.com/wp-content/uploads/2023/04/IMG-20230418-WA0002-9-1024x512.jpg)
RASHTRA DEEP। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने पिछले दिनों जयपुर में अनशन किया था। इसके बाद राजे ने डूंगरपुर के म्याला गांव में विधायक गोपीचंद मीणा की ओर से आयोजित भागवत कथा में इशारों-इशारों में अपनी बात कही थी। मगर इस पूरे प्रकरण पर केंद्रीय आलाकमान नजरें बनाए हुए हैं। प्रदेश भाजपा से भी इस पूरे प्रकरण पर जानकारी मांगी गई है। यही नहीं प्रदेश संगठन को इस मामले पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
भरतपुर संभाग के बूथ महासम्मेलन में भी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सचिन पायलट को घेरा था। अमित शाह ने कहा था कि गहलोत और पायलट दोनों ही सत्ता के लिए लड़ रहे हैं। गहलोत सत्ता से उतरना नहीं चाहते और पायलट बनना चाहते हैं, लेकिन दोनों नेता बेमतलब झगड़ा कर रहे हैं। सरकार तो भाजपा की बनने वाली है। उन्होंने कहा कि पायलट आप कुछ भी कर लो आपका नंबर नहीं आएगा, आपका योगदान शायद जमीन पर गहलोत से ज्यादा हो सकता है, मगर कांग्रेस के खजाने में गहलोत का योगदान ज्यादा है। शाह के इन वक्तव्यों को पायलट की ओर से दिए गए धरने से जोड़कर देखा जा रहा है।
यह कहा था पायलट ने पायलट ने वसुंधरा राजे सरकार में हुए भ्रष्टाचार को लेकर एक दिन का अनशन किया था। उन्होंने कहा कि 2013 में हम चुनाव हार गए थे। मुझे सोनिया गांधी ने पार्टी की जिम्मेदारी दी। हमने वसुंधरा सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया। खास तौर पर हमने भ्रष्ट्राचार के मुद्दों को उठाया, जिसका परिणाम हुआ कि उनकी सरकार चली गई। हमने कहा था कि बीजेपी सरकार के भ्रष्ट्राचार की जांच करेंगे। मैने सीएम अशोक गहलोत को पत्र भी लिखे, लेकिन उसका जवाब हमें नहीं मिला। खनन, जमीन घोटाले सहित अन्य मामलों की मांग उठाई थी, लेकिन उनका कोई जवाब हमें नहीं मिला। अगर वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार की जांच नहीं हुई तो हमारे कई विरोधी यह भ्रम फैलाएंगे कि हमारी इनसे मिलीभगत है इसलिए हम चाहते है कि वसुंधरा सरकार के भ्रष्ट्राचार की जांच होनी चाहिए।
राजे ने किया था पलटवारnपायलट वसुंधरा राजे ने डूंगरपुर के दौरे पर मौजूदा राजनीतिक हालातों पर इशारों ही इशारों में कहा कि हमें चिंता नहीं उनकी, उन्हें चिंता हमारी है। हमारी नाव के रक्षक सुदर्शन चक्रधारी हैं। जाको राखे साइयां, मार सके न कोय। बाल न बांका कर सके, जो जग बैरी होय। भगवान ने कहा भी है कि विकट परिस्थितियों में चट्टान की तरह डटे रहो। कई अपने पराए हो सकते हैं। राजे ने कहा कि चाहे वो कितना ही दुष्प्रचार कर लें, कितना ही षड्यंत्र रच लें, उनकी हर साजिश नाकाम होगी। उन्होंने एक कहानी सुनाकर इशारों-इशारों में दावा कर दिया कि झूठे आरोप लगाने वालों को राजयोग नहीं मिलेगा।