RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के नोखा की है। जहां बुधवार को नोखा थाने में तैनात कांस्टेबल ने रात 10 बजे घर में फांसी लगा ली। जैसे ही पत्नी को पता लगा तो वह जोर से चिल्लाई। जिसके चलते आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का गेट तोड़कर कांस्टेबल विकास मीणा को फांसी के फंदे से नीचे उतरा कर प्राथमिक उपचार के लिए नोखा के अस्पताल लेकर गए। उसके बाद पीबीएम रैफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल अभी तक फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।