Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: हत्या के मामले में सात लोग नामजद…
Image

बीकानेर: हत्या के मामले में सात लोग नामजद…

RASHTRADEEP NEWS

यह घटना बीकानेर जिले के शोभासर की है। जहां 5 नवम्बर दोपहर को खेत में गाय घुस जाने की बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट के दौरान एक की हत्या हो गई। इस सम्बंध में किसनारामने बीछवाल थाने में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

याचक ने बताया कि वह अपनी पत्नी, भतीजे राजकुमार ओर उसकी पत्नी मनीषा के साथ रोही शोभासर में ढ़ाणी बनाकर रहते हैं। कुंभाराम, चम्पादेवी, सहीराम, प्रकाश, देवीलाल, उदाराम, अमरीदेवी भी खेत में ढ़ाणी में रहते हैं। दोपहर में उसकी गाय आरोपि के खेत में चली गई। जिसके चलते देर रात में हथियारों सहित आए आरोपियों ने हमला कर दिया। जिससे राजकुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, हमला किसी नुकीले हथियार से किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *