RASHTRADEEP NEWS

आज सुबह टीवी इंडस्ट्री से बहुत बुरी खबर आई। फेमस टीवी एक्टर नितिन चौहान का निधन हो गया। वो महज 35 साल के थे। उनके यूं अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री में मातम का माहौल है।
नितिन चौहान के निधन से फैंस भी मायूस हो गए हैं। हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है। नितिन यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले थे। उन्होंने एमटीवी का ‘स्प्लिट्सविला सीजन 5’ और ‘दादागिरी 2’ भी जीता था। इसके अलावा नितिन को क्राइम पेट्रोल और फ्रेंड्स जैसी सीरियल में भी अहम किरदार निभाते देखा गया। आखिरी बार 2022 में सब टीवी के ‘तेरा यार हूं मैं’ शो में देखा गया था। फिलहाल नितिन की मौत की वजह का पता नहीं चल पाया। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।