Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • पंकज पीपलवा बने युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष…
Image

पंकज पीपलवा बने युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष…

RASHTRADEEP NEWS

विप्र फाउंडेशन बीकानेर शहर की युवा कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार करते हुए विफा युवा प्रकोष्ठ प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा ने बताया कि युवा प्रदेशाध्यक्ष सुनील मिश्र की सहमति, जोन प्रभारी राष्ट्रीय सचिव भँवर पुरोहित व प्रदेशाध्यक्ष धनसुख सारस्वत की अनुमति पर वर्ष 2024-26 के लिए विफ़ा युवा प्रकोष्ठ के शहर अध्यक्ष के नाते सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता पंकज पीपलवा को मनोयन पत्र देकर विधिवत सांगठनिक घोषणा की। जिलाध्यक्ष किशन जोशी ने संगठन की रीति नीति पर प्रकाश डालते हुए समाजहित में युवाओं की अहम भूमिका की कार्ययोजना पर विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सरंक्षक दीपक पारीक,विधायक ताराचंद सारस्वत,महापौर सुशीला कँवर,प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक हर्ष,ज़िला महामंत्री अमित व्यास,महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष सीमा मिश्रा,ज़िलाध्यक्ष चंद्रकला आचार्य,ज़िला संगठन महामंत्री आशा आचार्य,वीसीसीआई अध्यक्ष सीए सुधीश शर्मा,प्रदेश सचिव अरुण कल्ला,युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय पाईवाल,एडवोकेट हेमंत शर्मा,युवा ज़िला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश उपाध्याय,पूर्व युवा अध्यक्ष मुकेश पुरोहित,महामंत्री नवनीत पारीक,सौरभ शर्मा,प्रदेश कार्यलय मंत्री रमेशचंद्र शर्मा,रामस्वरूप हर्ष,जगदीश शर्मा,कैलाश सारस्वत,सुभाष पुरोहित प्रदेश सचिव नारायण पारीक,रमेश जाजड़ा,नंदकिशोर गालरिया सहित ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ विप्र बन्धुओ ने नवनियुक्त युवा अध्यक्ष को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *