RASHTRADEEP NEWS
दी सेंट्रल को ऑपरेटिव बैंक ली. बीकानेर की शाखा खाजूवाला में सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा के तहत स्व. कुंभाराम पंवार जो 36 केजेडी जीएसएसएस के सदस्य थे। जिनका सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा किया हुआ था। जिसका क्लेम नॉमिनी दुलीचंद पंवार को दस लाख प्राप्त हुए हैं।
शाखा प्रबंधक दीनदयाल शर्मा ने बताया कि कुंभाराम पंवार का सहकार व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा करवाया हुआ था। भागीरथ ज्याणी चेयरमैन सीसीबी बीकानेर, दीनदयाल शर्मा शाखा प्रबंधक सीसीबी शाखा खाजूवाला, राकेश कुमार अध्यक्ष 36 केजेडी जीएसएसएस, मंगलाराम पूर्व अध्यक्ष 11 केएलडी जीएसएसएस, खेताराम पूर्व व्यवस्थापक 28 केजेडी जीएसएसएस, एडवोकेट भूपेंद्र सिंह अध्यक्ष 11 केएलडी जीएसएसएस एवं सभी व्यवस्थापक साथियो ने नॉमिनी दुलीचंद पंवार को बीमा क्लेम राशी का चैक सुपुर्द किया।















