RASHTRADEEP NEWS
खींवसर उपचुनाव में वोटिंग के बीच कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रतन चौधरी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। चौधरी ने इस मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से बात की है।

खींवसर से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रतन चौधरी ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी के कार्यकर्ताओं ने ननंदवानी गांव उन पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि अभी तो खींवसर में चुनाव हो रहे है, लेकिन इससे पहले ही बीजेपी के कार्यकताओं ने आज सुबह मेरे ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। साथ ही क्षेत्र की जनता से सावधान रहने की अपील की। घटना उस वक्त हुई जब कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रतन चौधरी आज सुबह मतदान प्रक्रिया के दौरान गांवों में भ्रमण कर रही थी।















