Bikaner Breaking
  • Home
  • Education
  • स्थगित करी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा, 17 नवंबर को होना था एग्जाम…
Image

स्थगित करी मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा, 17 नवंबर को होना था एग्जाम…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ एंड साइंसेज (RUHS) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर कुछ दिन पहले भर्ती निकाली थी। जिसमें होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया है। जिसकी वजह से नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया पूरी होने तक यह परीक्षा नहीं करवाई जाएगी। हालांकि विभाग ने अभी तक आगामी परीक्षा के तारीख की घोषणा नहीं की है।

RUHS अधिकारियों के अनुसार अभी नीट पीजी की काउंसलिंग होना बाकी है। इस दौरान अगर किसी अभ्यर्थी का पीजी में एडमिशन होता है, तो उसे एडमिशन लेने के बाद मेडिकल ऑफिसर पद पर ज्वाइनिंग नहीं दिया जाएगा। जिसकी वजह से मेडिकल ऑफिसर का पद खाली रह जाएगा।

17 नवंबर को होने वाली थी परीक्षा

RUHS प्रशासन के अनुसार नीट पीजी की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने तक परीक्षा को टाल दिया गया है। दरअसल, 1220 मेडिकल ऑफिसर के पदों को भरने के लिए भर्ती कुछ महीने पहले निकाली गई थी, जिसके लिए आवेदन भी मंगाए गए थे। इसके लिए परीक्षा 17 नवंबर 2024 को होने वाली थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *