RASHTRADEEP NEWS
यह मामला बीकानेर जिलें के श्रीडूंगरगढ़ के गांव का है। जहां तीन युवकों ने रात के समय में 13 वर्षीय नाबालिग को घर में अकेला पाकर उसे उठाया और सामूहिक दुष्कर्म किया। इस सम्बंध में नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
याचक ने बताया कि, उसकी 13 वर्षीय नाबालिग बेटी घर पर अकेली थी इस मौके का फायदा उठाकर तीन युवक उसकी बेटी को उठाकर ग्राम पंचायत की चार दीवारी में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि, परिजन देशनोक गए हुए थे और बच्ची घर पर अकेली थी। पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू करदी है।















