Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • NSUI के रौनक खत्री बने DUSU अध्यक्ष…
Image

NSUI के रौनक खत्री बने DUSU अध्यक्ष…

RASHTRADEEP NEWS

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2024 रिजल्ट घोषित हो गया है, जिसमें नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दोनों ही छात्र संगठनों को दो-दो पदों पर जीत हासिल हुई है।

इस छात्रसंघ चुनाव में NSUI ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा किया है, तो 10 साल से डूसू में काबिज ABVP को उपाध्यक्ष और सचिव पद के साथ संतोष करना पड़ा है।

डूसू अध्यक्ष के पद पर एनएसयूआई के रौनक खत्री, डूसू उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप सिंह, सचिव पद पर एबीवीपी की मित्रविंदा कर्णवाल और संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई के लौकेश चौधरी ने जीत दर्ज की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *