RASHTRADEEP NEWS
यह मामला बीकानेर के बीछवाल थाने में दर्ज हुआ है। जहां बीकानेर शहर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष ओर पार्षद प्रतिनिधि भगवान सिंह मेड़तिया के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि,22 अक्टूबर बीछवाल पुलिस चालान काट रही थी। इसी दौरान भाजपा नेता भगवान सिंह मौके पर पहुंचे। जहां पर थाना क्षेत्र और गलियों में चालान काटने को लेकर जमकर बहस हुई। गलियों में चालान काटने को लेकर विरोध और बहसबाजी के वीडियों भी वायरल हुआ था। जिसके चलते पुलिस में काम में खलल पैदा कर राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप है।
मीडिया के बात करते दौरान भगवान सिंह ने बताया कि, बीकानेर में नशा रोकने का अभियान काफी समय से चल रहा है। सदर ओर बीछवाल क्षेत्र में सबसे ज्यादा नशे की बिक्री है। उस नशा तस्करों को रोकने के बजाय उन्हें शरण दी जा रही है और उस नशा रोको अभियान को बाधित करने के लिए थानाधिकारी महोदय ने विचलित होकर राज कार्य में बाधा का इस्तगासा पेश किया है। में पुलिस के दमनकारी नीति के आगे नहीं झुकूंगा और जनहित में मेरा आंदोलन जारी रखूंगा।
बता दे कि भगवान सिंह, वेद व्यास ओर जसराज सिंवर व उनके साथ लगातार नशे के खिलाफ व्यापाक रूप से अभियान चल रहा है। जिसके चलते बीकानेर में कई बड़ी कार्रवाई भी बीते दिनों में हुई है।