Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: कोर्ट ने दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट…
Image

बीकानेर: कोर्ट ने दो पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट…

RASHTRADEEP NEWS

यह आदेश बिकानेर जिले के खाजूवाला सिविल न्यायालय द्वारा दिए गए है। जिसमें पूगल थाने में सीआई रहे बनवारी लाल व जयप्रकाश को गिरफ्तार करने के आदेश है।

बताया जा रहा है कि, सिविल न्यायालय खाजूवाला में पेशी पर नहीं आने के कारण दोनों आरपीएस अधिकारियों के खिलाफ वारंट जारी किया गया है। पूगल थाना पुलिस को यह आदेश दिए है। अधिकारियों को बार-बार पेशी पर बुलाये जाने पर भी पेश नहीं हो रहे थे। जिसके चलते कोर्ट ने दोनों के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया।

बता दे, बनवारी लाल अभी राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में है और जयप्रकाश सीओ डेगाना है। कोर्ट ने सख्त आदेश जारी करते हुए कहा है कि दोनो को तुरंत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए। यह आदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *