Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • हड़ताल पर गए सभी सफाई कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस…
Image

हड़ताल पर गए सभी सफाई कर्मचारियों को जारी हुआ नोटिस…


RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान में 23 हजार 820 पदों पर होने जा रही सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले 6 दिनों से भर्ती नियमों में संशोधन की मांग को लेकर जयपुर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। वहीं, अब नगर निगम हेरिटेज द्वारा हड़ताल पर गए कर्मचारियों को नोटिस जारी कर निष्कासित करने की तैयारी की जा रही है।

नगर निगम हेरिटेज कमिश्नर अरुण कुमार हसीजा ने बताया- धारा 86 के तहत सफाई कर्मचारियों को सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें बिना अवकाश स्वीकृत करवाएं छुट्टी लेने पर नौकरी से निकाले जाने का प्रावधान है। ऐसे में अगर अगले 24 घंटे में सफाई कर्मचारी काम पर नहीं लौटेंगे। बिना स्वीकृति अवकाश पर गए प्रत्येक कर्मचारी को धारा 86 के तहत एक और नोटिस जारी होगा। अगर वह नोटिस नहीं लेंगे तो उनके घर नोटिस चस्पा किए जाएंगे। इसके बाद सेवा से निष्कासन की कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *