Bikaner Breaking
  • Home
  • Rajasthan
  • 13 वर्षीय लड़के ने किया ढाई साल की बच्ची से रेप…
Image

13 वर्षीय लड़के ने किया ढाई साल की बच्ची से रेप…

RASHTRADEEP NEWS

यह घटना जयपुर की है। जहां शनिवार दोपहर 4 बजे पड़ोसी ने ढाई साल की बच्ची के साथ रेप किया। बताया जा रहा है कि, बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। शनिवार सुबह जब माता पिता मजदूरी पर चले गए। रोज की तहर बच्ची को पड़ोस में रहने 13 वर्षीय के लड़के के पास देखरेख के लिए छोड़ गए। आरोपी नाबालिग के परिजन भी मजदूरी पर चले गए। घर पर वह अकेला ही रहता है। बच्ची की देखभाल करता है। इसी का फायदा उठाते हुए उसने यह कम किया।

रात 8 बजे जब बच्ची के माता-पिता बच्ची को लेने आरोपी के घर पहुंचे तो बच्ची लहुलूहान हालत में देखकर उन्हें शक हुआ। नाबालिग आरोपी के परिजनों को कहने के बाद पुलिस कंट्रोल रुम को सूचना दी। लहूलुहान हालत में मिली बच्ची को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर्स ने बच्ची की हालत देखकर तुरंत जेके लोन हॉस्पिटल रैफर कर दिया। जेके लोन हॉस्पिटल में बच्ची का इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची गोविन्दगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी नाबालिग को डिटेन कर लिया। बताया जा रहा कि, बच्ची की हालत स्थिर है, उसे एंटीबायोटिक दी जा रही है। किसी तरह की आंतरिक चोट नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *