RASHTRADEEP NEWS
संसद भवन में वैसे तो सत्र शुरू होने के बाद हंगामा होता है, लेकिन आज सत्र से पहले ही संसद में शोर होने लगा है। संसद सत्र से पहले राज्यसभा में सिक्योरिटी चेक के दौरान नोटों की गड्डी बरामद की गई है। यह गड्डी राज्यसभा की सीट नंबर 22 से मिली है। बता दें कि यह सीट कांग्रेस सांसद और मशहूर वकील अभिषेक मनु सिंघवी की है। राज्यसभा में नोटों की गड्डी मिलने के बाद से सांसदों में भी खलबली मच गई है। वहीं राज्यसभा के अध्यक्ष जगदीप धनखड़ ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
दरअसल कल शाम को सांसद का सत्र खत्म होने के बाद सदन का सिक्योरिटी चेक हो रहा था। इसी दौरान अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे नोटों का बंडल मिला। इससे सदन में हलचल मच गई। हालांकि अभिषेक मनु सिंघवी का कहना है कि यह नोट उनके नहीं है। अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि मुझे नहीं पता क्या मामला है, लेकिन वो नोटों का बंडल मेरा नहीं है। मैं सिर्फ 500 रुपए लेकर ही संसद गया था।
अभिषेक मनु सिंघवी के अनुसार मैं 12:57 पर राज्यसभा में गया और 1 बजे वापस आ गया था। उस दौरान मेरे पास सिर्फ 500 रुपए का नोट था। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। वहीं सदन में हंगामा शुरू होने के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं।


















