Bikaner Breaking
  • Home
  • Politics
  • सीएम के बाद डिप्टी सीएम की सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसा कैंटर…
Image

सीएम के बाद डिप्टी सीएम की सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसा कैंटर…

RASHTRADEEP NEWS

राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है। शुक्रवार रात जब वे चितौड़गढ़ से जयपुर लौट रहे थे, तभी मौजमाबाद इलाके में गिदानी के पास एक कैंटर उनके VVIP काफिले में घुस गया।

ड्राइवर शराब के नशे में था और लहराते हुए कैंटर चला रहा था। गनीमत रही की इस दौरान कोई हादसा नहीं हुआजब डिप्टी सीएम की कार के ड्राइवर ने कैंटर को लहराते हुए देखा तो काफिले की सभी गाड़ियों को सड़क किनारे रुकवा दिया। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने कैंटर को रुकवाकर लॉकल पुलिस को मौके पर बुलाया और कैंटर जब्त कर लिया। हिरासत में लिए गए कैंटर हरसौली निवासी प्रहलाद सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान हाइवे पर कुछ देर के लिए बैरवा का काफिला रुका रहा। इस लापरवाही के लिए डिप्टी सीएम ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को फटकार भी लगाई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *