RASHTRADEEP NEWS
देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ मनमोहन सिंह का 26 दिसंबर की रात को दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि, तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टर की कोशिशों के बाद भी उन्हें नहीं बचा सके।
पूर्व पीएम के निधन पर पूरे भारत में 7 दिन के राष्ट्रीय घोषित किया गया है। वहीं कई राज्यों की सरकारों ने स्कूल कॉलेज बंद करने का आदेश भी दिए है। 28 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। सूत्रो के अनुसार, आज देर रात 1 बजे मनमोहन सिंह की बेटी अमेरिका से लौटेंगी। कल सुबह 8 से 10 के बीच कांग्रेस मुख्यालय में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। जहां राहुल गांधी, सोनिया गांधी सहित सभी बड़े नेता पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद AICC से ही अंतिम यात्रा शुरू होगी।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे। साथ ही, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में दिवंगत पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह के आवास पर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।