RASHTRADEEP NEWS
यह घटना बीकानेर जिले के कोलायत के गुड़ा फांटे के पास सांखला फांटे से बज्जू रोड़ की है। जहां 25 दिसम्बर की शाम को लापरवाही से बस चलते हुए कैंपर को टक्कर मार दी। इस सम्बंध में दिलीप सिंह ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
याचक ने बताया कि, बस का चालक लापरवाही से बस चलते हुए सांखला फाटक से 5 किलोमीटर पहले कैंपर को टक्कर मार दी, जिसके चलते गाड़ी में बैठे नारायण सिंह घायल हो गए। ओर साथ ही, कैंपर बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।















