Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • जनवरी के अंत में भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष…
Image

जनवरी के अंत में भाजपा को मिल सकता है नया अध्यक्ष…

RASHTRADEEP NEWS

जेपी नड्डा बीते 4 सालों से अधिक समय से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं। उनका कार्यकाल बीते साल ही समाप्त हो गया था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए उन्हें विस्तार मिल गया था। अब चुनाव हुए 6 महीने से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अब तक भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ही हैं।

इस बीच पार्टी में संगठन बदलने की कवायद तेज हो गई है और सूत्रों का कहना है कि संक्रांति के बाद भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इसे लेकर बैठकें शुरू हो चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि भूपेंद्र यादव, अनुराग सिंह ठाकुर, शिवराज सिंह चौहान समेत कई ऐसे नेता हैं, जिन्हें अध्यक्ष बनाने का फैसला हो सकता है।

इसके अलावा 15 जनवरी तक मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष भी बदले जाएंगे। संगठन चुनाव को लेकर रविवार को दिल्ली में पार्टी की बैठक हुई। 15 जनवरी, 2025 तक राज्य और जिला अध्यक्षों के चुनाव पूरे होने हैं। इसके बाद जनवरी अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और फरवरी के पहले हफ्ते भाजपा को नया अध्यक्ष मिल जाएगा।


1 Comments Text
  • binance says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *