Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • कौन हैं देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री और सबसे गरीब मुख्यमंत्री? देखें लिस्ट
Image

कौन हैं देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री और सबसे गरीब मुख्यमंत्री? देखें लिस्ट

RASHTRADEEP NEWS

साल 2024 के खत्म होते-होते देश के सबसे अमीर से लेकर सबसे कम संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों की लिस्ट आ चुकी है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने विश्लेषण के बाद रिपोर्ट जारी की है।

  • चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश) – 931 करोड़ रुपये
  • पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश)- 332.57 करोड़ रुपये
  • सिद्धारमैया (कर्नाटक)-51.94 करोड़ रुपये
  • पी. विजयन (केरल) – 1.19 करोड़ रुपये
  • उमर अब्दुल्ला (जम्मू-कश्मीर)- 55.24 लाख रुपये
  • ममता बनर्जी (प. बंगाल) – 15.38 लाख रुपये

सबसे कम घोषित संपत्ति वाले मुख्यमंत्रियों में पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी शामिल हैं।

13 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ आपराधिक केस

राज्य विधानसभाओं और केंद्र शासित प्रदेशों में विश्लेषण किए गए 31 मुख्यमंत्रियों में से 13 ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। चित्तूर जिले के कुप्पम विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले टीडीपी प्रमुख नायडू पर 19 मामले दर्ज हैं। इनमें आईपीसी के तहत 32 गंभीर आरोप और 80 अन्य आरोप शामिल हैं। ये आरोप भ्रष्टाचार, आपराधिक साजिश, सार्वजनिक सुरक्षा उल्लंघन और एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत उल्लंघन जैसे अपराधों से जुड़े हैं।


1 Comments Text
  • 创建个人账户 says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers.
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *