Bikaner Breaking
  • Home
  • Bharat
  • सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए दाम…
Image

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, जानिए दाम…

RASHTRADEEP NEWS

नए साल के पहले दिन बड़ी राहत की खबर आई है. देश में जुलाई के बाद पहली बार गैस सिलेंडर की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। देश की ऑयल कंपनियां महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडर के दाम अपडेट करती हैं। चलो जानते है साल 2025 के पहले महीने में आपको घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के कितने दाम चुकाने होंगे।

गैस सिलेंडर

घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव देखने को मिला है। लोगों को वो ही दाम चुकाने होंगे, जो 9 मार्च 2024 को आखिरी बार अपडेट हुए थे। तब ऑयल कंपनियों की ओर से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 100 रुपए की कटौती की गई थी। जिसके बाद दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत 803 रुपए, कोलकाता में 829 रुपए, मुंबई में 802.50 रुपए और चेन्नई में 818.50 रुपए हो गई थी।

कमर्शियल गैस सिलेंडर

वहीं दूसरी ओर कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में करीब 6 महीने के बाद गिरावट देखने को मिली है। देश की राजधानी दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 14.5 रुपए की मामूली गिरावट देखने को मिली है और 1,804 रुपए हो गए हैं। कोलकाता में 16 रुपए की गिरावट है और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,911 रुपए हो गई है। मुंबई में 15 रुपए की गिरावट के बाद दाम 1,756 रुपए हो गए हैं। जबकि चेन्नई में 14.5 रुपए की गिरावट देखने को मिली है और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 1,966 रुपए देखने को मिल रही है।



1 Comments Text
  • gratis binance-konto says:
    Your comment is awaiting moderation. This is a preview; your comment will be visible after it has been approved.
    Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/tr/register?ref=MST5ZREF
  • Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *