Bikaner Breaking
  • Home
  • Bikaner
  • बीकानेर: कल सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा…
Image

बीकानेर: कल सावित्रीबाई फुले की जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा…


RASHTRADEEP NEWS

भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की 194वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय फूले सेना बीकानेर द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। यह श्रद्धांजलि सभा 3 जनवरी को बीकानेर के नत्थूसर बास मालियों का मोहल्ला, दोपहर 3 बजे रखी गई है। कार्यक्रम के संयोजक नंदकिशोर गहलोत ने बताया कि, माता सावित्रीबाई फुले की श्रद्धांजलि सभा के दौरान महिलाओं ओर बच्चों के लिए एक विशेष शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *